CM Rekha Gupta Attack Update: आरोपी को 5 दिन की रिमांड पर भेजा, पुलिस उगलवाएगी राज

Summary :

CM Rekha Gupta Attack Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कल जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला करने वाले राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 41 वर्षीय राजेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस हमले के मकसद का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कई धारओं के तहत केस दर्ज दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में, थाना सिविल लाइंस में धारा 109 (1)/132/221 BNS के…

CM Rekha Gupta Attack Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कल जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हमला करने वाले राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 41 वर्षीय राजेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। पुलिस हमले के मकसद का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

कई धारओं के तहत केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में, थाना सिविल लाइंस में धारा 109 (1)/132/221 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। सभी एंगल से आगे की जाँच जारी हैं। बता दें कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास), धारा 132 (लोक सेवक के कार्य में बाधा डालना) और धारा 221 (लोक सेवक के सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

CM Rekha Gupta Attack Update
CM Rekha Gupta Attack Update

CM Rekha Gupta Attack Update

राजेश मंगलवार सुबह ट्रेन से राजकोट से दिल्ली आया था। यह पहली बार था जब वह दिल्ली आया था। बता दें कि आरोपी सिविल लाइंस स्थित गुजराती भवन में रुका था और शालीमार बाग स्थित सीएम गुप्ता के निजी आवास पर गया और अपने दोस्त को फोन पर इसकी जानकारी भी दी। इस बीच, राजेश के आपराधिक रिकॉर्ड का ब्योरा भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, राजकोट के भक्तिनगर पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ कम से कम पाँच मामले दर्ज हैं। उनमें से चार में उसे बरी कर दिया गया है, जबकि एक मामला अभी भी अदालत में है। जिसकी अगली सुनवाई 9 सितंबर को होनी है।

CM Rekha Gupta Reaction

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के लिए हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। इस हमले के बाद में सदमे में थी, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूं कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों। में बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई दिखाई दूंगी।

ALSO READ: CM Rekha Gupta Reaction: संकल्प पर यह कायराना प्रयास…हमले के बाद CM रेखा का पहला बयान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।