CM Kejriwal की बेटी को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद Kejriwal के कार्यालय को उनकी बेटी को अगवा करने की धमकी भरा ईमेल भेजने वाले शख्स को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी की पहचान विकास के रूप में की गयी है। उसे पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया।

Kejriwal

साइबर सेल की टीम ने उसके आईपी एड्रेस को ट्रैक कर लिया था। अधिकारी ने कहा कि पुलिस विकास से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धमकी भरा ईमेल भेजने के पीछे उसका इरादा क्या था। आगे की जांच जारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय को नौ जनवरी को एक बेनाम ईमेल मिला था, जिसमें केजरीवाल की बेटी के अपहरण की धमकी दी गई थी।

इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और इस ईमेल को दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक को फॉरवर्ड किया गया। मामले को स्पेशल सेल की साइबर सेल को सौंपा गया। इस धमकी के बाद केजरीवाल की बेटी की सुरक्षा के लिए पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर को तैनात किया गया था।

Desk Team