विस. की कार्यवाही देखने पहुंचीं सीएम की पत्नी

Summary :

उत्तराखंड के विधानसभा सत्र के पहले दिन सत्र के बीच में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी सुनीता रावत भी विधानसभा भवन पहुंच गई।

देहरादून : उत्तराखंड के विधानसभा सत्र के पहले दिन सत्र के बीच में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी विधानसभा भवन पहुंच गई। इतना ही नहीं वह अपने साथ स्कूली बच्चों और शिक्षकों को लेकर भी पहुंची मुख्यमंत्री की पत्नी ने शिक्षकों और बच्चों के साथ विधानसभा की कार्यवाही देखी। दरअसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी सुनीता रावत विधानसभा के ही पास अजबपुर में शिक्षिका हैं। सुबह ही उन्होंने अपने स्कूल के लगभग 20 छात्र-छात्राओं को विधानसभा की कार्यवाही देखने का कार्यक्रम बनाया, जिसके तहत आज वह विधानसभा पहुंची।

मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता रावत के साथ स्कूल के प्रिंसिपल और दूसरे शिक्षिक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री की पत्नी का कहना है कि वह बच्चों को इसलिए यहां पर आई हैं, ताकि बच्चे क्लास रूम में पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ विधानसभा सत्र की कार्यवाही को देखकर ये जाने और पढ़ें कि राज्य में किस तरह से सरकार चलती है, जिससे वो विधानसभा का मतलब समझ सकते हैं। मजे की बात यह है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी भी पहली बार विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए विधानसभा पहुंची।

धर्मांतरण के खिलाफ हिंजामं ने खोला मोर्चा

Desk Team