CNG Price Hike: दिल्ली वालों को झटका! 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, जानें क्या है ताजा रेट

Summary :

CNG Price Hike दिल्ली वालों को फिर महंगाई का झटका लगा है। CNG इस्तेमाल करने वालों की जेब पर भारी बोझ पड़ने वाला है 48 घंटों में दूसरी बार सीएनजी के दाम फिर बढ़े हैं। रविवार को प्रति किलो 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये से बढ़कर 80.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। Delhi NCR Fuel Prices: दिल्ली-NCR में क्या है CNG के दाम? दिल्ली में सीएनजी की कीमत एक रुपए बढ़ने के बाद रविवार को 80.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। यह पहली बार है कि दिल्ली में सीएनजी…

CNG Price Hike दिल्ली वालों को फिर महंगाई का झटका लगा है। CNG इस्तेमाल करने वालों की जेब पर भारी बोझ पड़ने वाला है 48 घंटों में दूसरी बार सीएनजी के दाम फिर बढ़े हैं। रविवार को प्रति किलो 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये से बढ़कर 80.09 रुपए प्रति किलो हो गई है।

Delhi NCR Fuel Prices: दिल्ली-NCR में क्या है CNG के दाम?

दिल्ली में सीएनजी की कीमत एक रुपए बढ़ने के बाद रविवार को 80.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। यह पहली बार है कि दिल्ली में सीएनजी के दाम 80 रुपए के आंकड़े को पार कर गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत अब 88.70 रुपए प्रति किलोग्राम होगी।

CNG के साथ पेट्रोल-डीजल भी महंगा

इससे पहले शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया। उस समय दिल्ली में सीएनजी की दर बढ़कर 79.09 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई थी।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी हुई थी। इस बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

केंद्र सरकार पर कांग्रेस का हमला

रविवार को CNG की कीमत में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “‘महंगाई मैन’ मोदी का चाबुक फिर चला, CNG के दाम आज फिर बढ़े। 15 मई को 2 रुपए और 17 मई को 1 रुपए, अब तक मोदी ने CNG 3 रुपए महंगी कर दी है। चुनाव खत्म होते ही, मोदी की वसूली चालू हो गई।

Petrol-Diesel Price Hike: क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

ईंधन की कीमतों में यह उछाल पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट की लगातार नाकेबंदी के बीच आया है। वैश्विक तेल और गैस व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा इसी संकरे मार्ग से होकर गुजरता है और आपूर्ति में रुकावटों के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।