दिल्ली में बढ़ी ठंड, घने कोहरे के कारण IGI एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित

Summary :

दिल्ली में बढ़ी ठंड, कोहरे से दृश्यता कम, उड़ानों पर असर

पहाड़ों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है साथ ही कोहरे के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के कारण आज ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट में दृश्यता कम होने के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने की वजह से उड़ानों का परिचालन देरी से हो रहा है। यात्रियों को सूचना देते हुए अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट ने कहा कि CAT III के अंतर्गर्त नहीं आने वाली फ्लाइट्स पर प्रभाव पड़ सकता है। फ्लाइट्स की जानकारी पाने के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।

दिल्ली की हवा में सुधार

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) इस सप्ताह की शुरुआत में दर्ज किए गए 400 से अधिक के “गंभीर+” स्तरों से गिरकर 302 पर आ गया, जिसे “बहुत खराब” के रूप में वर्गीकृत किया गया। इस सुधार का श्रेय बारिश और बेहतर हवा की गति सहित अनुकूल मौसम संबंधी स्थितियों को दिया जाता है। लेकिन वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए GRAP चरण I, II और III के तहत कार्रवाई लागू रहेगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।