विधानसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश के 63वें स्थापना दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस के आला नेता नागरिकों को बधाई देते हुए उनसे प्रदेश में बदलाव करने की अपील कर रहे हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा है – मध्यप्रदेश के शुभ-लाभ का बजाने शंख, प्रगति को लगाने पंख, सुशासन के संग, उम्मीदों में भरने रंग, संभावनाओं का दिखाने दम, विकास के बढ़ने कदम, आ रहे हैं हम, कर लो तैयारी, अच्छी सरकार देने की कांग्रेस की है बारी।- विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि मध्यप्रदेश दिन-दूनी रात चौगुनी तरक्की करे। संकल्प लें कि प्रदेश प्रपंच, पाखंड और पैसे से मुक्त हो। बदलाव लाएं क्योंकि अब यह जरूरी है।
स्थापना दिवस पर कांग्रेस कर रही मध्यप्रदेश में बदलाव की अपील
Summary :
मध्यप्रदेश दिन-दूनी रात चौगुनी तरक्की करे। संकल्प लें कि प्रदेश प्रपंच, पाखंड और पैसे से मुक्त हो। बदलाव लाएं क्योंकि अब यह जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



