दिल्ली में एंटी करप्शन ब्यूरो ने वक्फ बोर्ड में हुए कथित भर्ती घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को पिछले दिनों अरेस्ट किया था, जिसपर लगातार सियासत हो रही है। आम आदमी पार्टी तो बीजेपी पर आरोप लगा ही रही है। दूसरी तरफ अब अमानतुल्लाह खान को एक ऐसे व्यक्ति का साथ मिला है, जिसके बारे में शायद वो अंदाजा भी नहीं लगा सकते थे।
दरअसल, कांग्रेस के नेता आसिफ खान ने अमानतुल्लाह खान को अपना समर्थन दिया है और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर निशाना साधा है। आसिफ का कहना है कि बीजेपी जानबूझकर अल्पसंख्यकों को परेशान कर रही है। इसमें वो केंद्रीय जांच एजेंसियों की पूरी मदद ले रही है।
दो बार विधायक रह चुके है आसिफ खान
वही, कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘ अमानतुल्लाह खान के घर पर छापा मारकर वहां बेचैनी पैदा की गई थी। वो किसी को क्लीन चीट नहीं दे रहे है। वो बस इतना जानते है की बीजेपी अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। मैं एक कांग्रेस नेता था और हमेशा कोंग्रेसी ही रहूंगा।
इस बारे में जब कांग्रेस दिल्ली से सवाल किया गया की तो उनका कहना था कि आसिफ खान का आप विधायक को समर्थन देना उनका निजी मामला है। इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। बता दें, ओखला से आसिफ दो बार विधायक रहे है। अमानतुल्लाह से मुकाबले में साल 2015 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ACB की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। कई जगहों पर छापा मारा गया था, जिसके बाद ही आप नेता को अरेस्ट किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



