दिल्ली से सटे नोएडा में बड़ा हादसा हुआ है। जलवायु विहार में बाउंड्री वॉल गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मलबे के नीचे दबे लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहा है।
घटना पर नोएडा डीएम सुहास लालिनाकेरे यथिराज ने कहा किनोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में जल वायु विहार के बगल के नाली के मरम्मत के कार्यों का ठेका दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे, तब बगल की दीवार उनके ऊपर गिर गई। इसकी विस्तृत जांच कराई जाएगी।

बताया जा रहा है कि सोसायटी की दीवार काफी पुरानी होने के चलते कमजोर हो गई थी। जैसे ही आज मजदूरों ने औजार लगाए दिवार उनपर ही गिर गई। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। और कोशिश की जा रही है कि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाए।


Download Android App
Download iOS App



