वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद पर काफी समय से विवाद चल रहा है।इस पर पहले ही विवाद थमा नहीं था कि अब मस्जिद मामले को लेकर फेसबुक पर कमेंट करने पर अलवर में बीजेपी कार्यकर्ता को सर तन से जुदा करने की धमकी मिली है ऐसी ही एक घटना उदयपुर से सामने आई थी।चारुल को धमकी भरा लेटर मिला है।उस लेटर में लिखा था कि ज्ञानवापी हमारा है, और हमारा ही रहेगा, हमारे महजब को लेकर पोस्ट लिखोगी तो तुम्हारा हाल भी वहीं होगा, जो उदयपुर के कन्हैया लाल का हुआ था, ध्यान रख गुस्ताख ए रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा।

आपको बता दें कि महिला कार्यकर्ता सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर निकली तो देखा कि खिड़की के बाहर एक धमकी भरा लेटर पड़ा हुआ था। उसने तुरंत बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी, उसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का दोष सिर्फ इतना है कि उन्होंने 13 सितंबर को ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सोशल मीडिया पर कमेंट कर दिया था। उसके बाद ही उन्हें धमकी मिली है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



