बिहार में कानून व्यवस्था पस्त होती नजर आ रही है। राज्य से रोजाना ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जो अपराधियों के बुलंद हौसले को दिखाता है। नया मामला राजधानी पटना से सामने आया है। जहां दो लोगों ने एक रिटायर्ड डीएसपी को लाठी-डंडों से तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। हैरानी तो तब हुई जब पटना पुलिस ने दोनों आरोपियों को छोड़ दिया।
दरअसल, रिटायर्ड डीएसपी नरेश प्रसाद शर्मा अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवकों ने उनकी गाडी में टक्कर मार दी। वहीं नरेश प्रसाद ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से रिटायर्ड डीएसपी की जमकर पिटाई की गई।
बिहार : हाजीपुर में बेगूसराय जैसी घटना, अंधाधुंध फायरिंग करते हुए निकले बाइक सवार
हालांकि पीडित रिटायर्ड डीएसपी ने मारपीट करने वाले दोनों युवकों को आम लोगों की मदद से पकड़ लिया और फिर उन्होंने दोनों आरोपियो को राजीवनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं मामले को लेकर पीड़ित नरेश प्रसाद शर्मा राजीवनगर थाने में दोनों युवकों के खिलाफ नामजद केस भी दर्ज करवाया है।
पुलिस ने आरोपी युवकों को किया रिहा
लेकिन रिटायर्ड डीएसपी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि वे जब थाने गए तो मुंशी व अन्य पुलिसकर्मियों ने उन पर मामले में सुलह करने के लिए दबाव बनाया और किसी ने भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और बाद में दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



