दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी से जुड़े ऑटो-टैक्सी कांग्रेस यूनियन के साथ शनिवर को वाहनों के ‘मनमाने’ चालान के विरोध में दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी नेता परवेज आलम ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष जयकिशन और वीर सिंह ढींगन सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चादंगी राम अखाड़ा के पास हिरासत में लिया।
.jpg)
परवेज आलम ने कहा, ‘‘यातायात पुलिस सहित सरकार की एजेंसियां संशोधित मोटर वाहन अधिनियम की आड़ में मनमाने तरीके से चालान जारी कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऑटो और टैक्सी चालकों को इन चालान से राहत दिलाएं।’’इस बीच, हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस मॉरिस नगर पुलिस थाने ले गई है।


Download Android App
Download iOS App



