देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। बढ़ते दामों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में बीजेपी मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया।
बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली कांग्रेस के कार्यालय से डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय की तरफ मार्च किया। कांग्रेसियों को हालांकि पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय से पहले ही रोक दिया।

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त, शिवानी चोपड़ा, जयकिशन, मुदित अग्रवाल और अली मेहंदी और दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमृता धवन तथा अन्य नेता प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। पार्टी नेताओं ने मांग की कि बीजेपी सरकार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों से आम लोगों को तत्काल राहत दिलानी चाहिए। दिल्ली कांग्रेस के नेता परवेज ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान किसी कांग्रेसी नेता को हिरासत में नहीं लिया।


Download Android App
Download iOS App



