नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कार्यालय में एआईसीसी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आप पर लोकतंत्र को गहरा आघात पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल की आप पार्टी झूठ के आधार पर राजनीति करने के लिए बदनाम हो चुकी है। दिल्ली के लोकसभा चुनावों में प्रचार अभियान का समय समाप्त होने के बावजूद कल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के मतदाताओं को टेलीफोन के माध्यम से सम्पर्क करते हुए सवाल किया गया कि ‘आप वोट किसे देंगे’ और एक घंटे बाद दोबारा फोन करके झूठे सर्वे का हवाला देते हुए लोगों से कहा जा रहा है कि आप 52 प्रतिशत वोट प्राप्त करके चुनावों में जीत रही है।
पवन खेड़ा ने पत्रकारों से सवाल करते हुए पूछा कि क्या आप द्वारा की जारी इस कार्यवाही को चुनाव आयोग द्वारा जारी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन नहीं मानेंगे। खेड़ा ने बताया कि हमने कल रात को ही दिल्ली चुनाव आयोग को इस विषय मे शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि आम आदमी पार्टी की इस कार्यवाही पर अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और उस कॉल सेन्टर पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए जहां से आम आदमी पार्टी द्वारा इस प्रकार के फोन किए जा रहे है।
पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा कहा कि दिल्ली के लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है क्योंकि यह चुनाव कोई लोकल चुनाव न होकर राष्ट्रीय महत्व का है जिसमें आम आम आदमी पार्टी का कहीं भी कोई भूमिका दिखाई नहीं देती है।


Download Android App
Download iOS App



