लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मध्य प्रदेश में रविवार सुबह नौ बजे तक आठ सीटों पर 11.35 फीसदी मतदान हुआ है, सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रूप तरीके से चल रहा है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए सुबह नौ बजे तक 11.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। कई मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं।
सुबह नौ बजे तक मुरैना में 10.92 प्रतिशत, भिण्ड में 9.76 प्रतिशत, ग्वालियर में 10.37 प्रतिशत, गुना में 9.85 प्रतिशत, सागर में 12.87 प्रतिशत, विदिशा में 13.01 प्रतिशत, भोपाल 9.58 में प्रतिशत और राजगढ़ में 15.18 प्रतिशत मतदान हुआ। यह मतदान शाम 6 बजे तक रहेगा। मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने बताया कि इसमें एक करोड़ 44 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके 138 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




