तेलंगाना : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Summary :

तेलंगाना में टीआरएस को हराने के लिए कांग्रेस ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) और सीपीआई के साथ गठबंधन किया है।

कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी की ओर से जारी इस सूची में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले, सोमवार की रात कांग्रेस ने 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

तेलंगाना में टीआरएस को हराने के लिए कांग्रेस ने तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) और सीपीआई के साथ गठबंधन किया है। राज्य की 119 विधानसभा सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा । बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष उत्‍तम कुमार रेड्डी हुजूर नगर विधानसभा क्षेत्र से उम्‍मीदवार घोषित किये गए हैं।

तेलंगाना : कांग्रेस-तेदेपा ने पहली सूची जारी की

Desk Team