वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा : देवेन्द्र यादव

Summary :

Delhi News : मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि…

Delhi News : मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक विरोध की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है।कांग्रेस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने देवेन्द्र यादव और अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-23, द्वारका पुलिस स्टेशन पहुंचाया।

इस दौरान देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तारियों और दमन से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हर गिरफ्तारी, हर जुल्म और हर तानाशाही का हिसाब होगा। वोट चोरों के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।”

यादव ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना भी मुश्किल बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के सिद्धांतों और अहिंसक संघर्ष में विश्वास करती है और पुलिस की कार्रवाई पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले को नहीं तोड़ सकती।

Sumant Chaudhary