पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के ट्वीट कर कहा कि जो लोग बेनामी सम्पत्ति के मामले में चार्जशीटेड होने के बाद जमानत पर हैं और 29 साल की उम्र में 52 से ज्यादा सम्पत्तियों के मालिक होने के बावजूद सरकारी बंगला छोडऩे के हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने को तैयार नहींए वे किस मुंह से न्याय यात्रा निकालने वाले हैं, राजद को न्याय नहीं, आत्मशुद्धि यात्रा निकालनी चाहिए।
श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने समाजवाद का नाटक करने के लिए देश की अर्थव्यवस्था पर घाटे में चलने वाले और पेशेवर स्पर्धा में पिछड़े जिन सरकारी उपक्रमों का बोझ बढाया, उनमें वह हिंदुस्तान एरोनाटिक्स हॉल भी है, जो वायुसेना को समय पर लड़ाकू विमानों की आपूर्ति नहीं कर पाया।
राहुल गांधी बतायें कि हॉल पहले से मिले ठेक में समय पर आपूर्ति क्यों नहीं कर पाया? सुखोई- 30 को सौंपने में 3 साल, जगुआर में 6 साल, तेजस विमान देने में 5 साल और मिराज- 2000 सौंपने में 2 साल की देरी क्यों हो रही है। जो कंपनी चार लड़ाकू विमान समय पर नहीं दे पायी, उसके भरोसे रहने की वकालत कर कांग्रेस देश को 1962 जैसी दयनीय दशा में रखना चाहती है।


Download Android App
Download iOS App



