कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक सोमवार को आरंभ हो गयी जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि बैठक में राष्ट्रीय नेताओं द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कोई पुख्ता फैसला लिया जा सकता है।
पार्टी मुख्यालय में यह बैठक चल रही है। सीडब्ल्यूसी पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई है। सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, ए के एंटनी, गुलाम नबी आजाद, पी.चिदंबरम, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि मौजूद हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में चुनावी घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र पी चिदंबरम की अध्यक्षता वाली एक समिति ने तैयार किया है।


Download Android App
Download iOS App




