देहरादून : कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी है। जिसके चलते नवनिर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारियों के लिये एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत एक मंच पर दिखे। बैठक में चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। आगामी चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी प्रदेश में अपनी जमीन तलाशनी शुरू कर दी है।
जिसके चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत एक मंच पर दिखे। जिससे एक बात तो साफ हो गई है कि पार्टी के नेता आपसी गिले-शिकवे भुलाकर आगामी चुनावों के लिए एकजुटता का संदेश देते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड कांग्रेस में लंबे अरसे से अंदरूनी कलह देखने को मिल रही थी जो अब दूर होती नजर आ रही है, पार्टी पदाधिकारी अपने सारे मतभेद भुलाकर चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने अपने नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया था।
भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक : हरीश रावत
आयोजन में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी नजर आए. दोनों ने एक दूसरे का स्वागत किया। भले ही कार्यक्रम सदस्यों के सम्मेलन का था, लेकिन दोनों ने आपसी दरार की बातों का खंडन किया और एक साथ पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश है, लेकिन चैनलाइजेशन की जरूरत है।


Download Android App
Download iOS App



