मेट्रो यात्रियों की जागरूकता के लिए 12 अप्रैल से 9 मई तक उपभोक्ता संतुष्टि सर्वेक्षण होगा आयोजित

Summary :

दुनिया भर के मेट्रो रेल संस्थानों के मानक संगठन ‘कॉमेट’ और ‘नोवा’ की प्रबंधक एजेंसी इस वर्ष 12 अप्रैल से 9 मई तक ‘8वां उपभोक्ता संतुष्टि सर्वे’ आयोजित करने जा हा रहै।

दुनिया भर के मेट्रो रेल संस्थानों के मानक संगठन ‘कॉमेट’ और ‘नोवा’ की प्रबंधक एजेंसी ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटेजी सेंटर, इंपीरियल कॉलेज, लंदन इस वर्ष 12 अप्रैल (सोमवार) से 9 मई (रविवार) तक ‘8वां उपभोक्ता संतुष्टि सर्वे’ आयोजित करने जा हा रहै।इस सर्वेक्षण का मुख उद्देश्य यात्रियों के मेट्रो परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उनकी राय से अवगत होना है, ताकि उनके सुझावों से मेट्रो सेवा की गुणवत्ता को और सुधारा जा सके।
जो मेट्रो यात्री इस सर्वे का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट पर सर्वे को लिंक के जरिए ऑनलाइन पूरा भरना होगा। यह सर्वेक्षण दोनों भाषाओं हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध रहेगा। जिन महत्वपूर्ण पहलुओं पर सर्वे में राय मांगी गई है, उनमें समग्र संतुष्टि, उपलब्धता, पहुंच, भरोसा, सूचना उपलब्धता, सेवा गुणवत्ता, कोविड महामारी के दौरान अनुभव आदि पहलू शामिल हैं।
टीएससी द्वारा यह सर्वे विश्वभर की चुनिंदा मेट्रो में एक साथ किया जाता है, ताकि दुनिया भर के मेट्रो यात्रियों की राय मिल सके। इससे दुनिया भर के मेट्रो सिस्टम आने वाले समय में यात्रियों के सुझाव का आदान प्रदान कर अपनी सेवा की गुणवत्ता में और सुधार किया जा सकेगा।

Desk Team