दिल्ली की भीषण गर्मी में लोगों को राहत दे रहे कूलिंग सेंटर, हीटवेव के बीच लोगों को मिल रही ठंडक

Summary :

Delhi News : दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गये कू‌लिंग सेंटर भीषण गर्मी और हीटवेव में नागरिकों को राहत प्रदान कर रहे हैं। यहां नागरिकों को ठंडा पेयजल व ओआरएस दिया जा रहा है। विश्राम की सुविधा व वाटर स्प्रिंकलर के माध्यम से लोगों को गर्मी से तत्काल राहत प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशानुसार करमपुरा में स्थापित कूलिंग सेंटर आमजन के लिए प्रभावी राहत केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। यह केंद्र प्रतिदिन प्रातः सातबजे से सायं सात बजे तक संचालित किया जा रहा है। कूलिंग सेंटर पर सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक चौबीसों घंटे…

Delhi News : दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गये कू‌लिंग सेंटर भीषण गर्मी और हीटवेव में नागरिकों को राहत प्रदान कर रहे हैं। यहां नागरिकों को ठंडा पेयजल व ओआरएस दिया जा रहा है। विश्राम की सुविधा व वाटर स्प्रिंकलर के माध्यम से लोगों को गर्मी से तत्काल राहत प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशानुसार करमपुरा में स्थापित कूलिंग सेंटर आमजन के लिए प्रभावी राहत केंद्र के रूप में कार्य कर रहा है। यह केंद्र प्रतिदिन प्रातः सातबजे से सायं सात बजे तक संचालित किया जा रहा है। कूलिंग सेंटर पर सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक चौबीसों घंटे तैनात रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं और लोगों को हीट स्ट्रोक व गर्मी से बचाव के संबंध में जागरुक भी कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पटेल नगर डॉ. नितिन शाक्य ने कहा कि दिल्ली सरकार और सीएम रेखा गुप्ता की पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भीषण गर्मी के दौरान कोई भी नागरिक असुविधा का सामना न करे। करमपुरा कूलिंग सेंटर पर ठंडा पानी, ओआरएस, बैठने की व्यवस्था व वाटर स्प्रिंकलर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

हमारी प्राथमिकता हीट वेव से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरतमंद नागरिकों को तत्काल राहत प्रदान करना है। कूलिंग सेंटर का लाभ उठा रहे नागरिकों नेभी इस पहल की सराहना की। स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने कहा कि दोपहर की तेजगर्मी में यह केन्द्र हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो रहा है। यहां ठंडा पानी और ओआरएस मिलने से काफी राहत मिलती है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से की अपील

प्रशासन की यह पहल सराहनीय है। सुनीता देवी ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार की व्यवस्था विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और राहगीरों के लिए बहुत लाभदायक है। यहां आकर कुछ समय विश्राम करने से काफी राहत मिलती है। सेंट्रल डिस्ट्रिक जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें तथा आवश्यकता पड़ने पर निकटतम कूलिंग सेंटर का उपयोग करें। करमपुरा कूलिंग सेंटर जनहित में संचालित किया जा रहा है और भीषण गर्मी की अवधि के दौरान नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए पूरी तरह कार्यशील है।

यह भी पढ़ें : https://www.punjabkesari.com/delhi-ncr-news/chargesheet-filed-within-hours-of-the-incident-involving-the-mistreatment-of-a-census-worker/

Avinay