दिल्ली में कोरोना कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य में लॉकडाउन जारी है। मगर लॉकडाउन का पालन लोग ठीक ठंग से नहीं कर रहे हैं। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाते हुए 3370 लोगों को हिरासत में लेकर 300 वाहनों को जब्त किया और 277 प्राथमिकी दर्ज किए है। इसके साथ ही जरूरी सामानों के आवागमन के लिए 290 पास जारी किए गए है।
बिना मास्क लगाए बाहर निकलने वालों पर सख्ती करते हुए 155 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत 3370 लोगों को हिरासत में लिए गया गया है जिसे बाद में रिहा कर दिया गया और दिल्ली पुलिस एक्ट की ही धारा 66 के तहत 300 वाहनों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूर्ण सख्ती के बावजूद कुछ लोग बिना वजह घरों से निकल रहे हैं इसलिए सख्ती करते हुए 277 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बता दें, दिल्ली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वाले राज्य में दूसरे नंबर पर है। दिल्ली में कोरोना के अबतक 1,893 मरीज सामने आ चुके हैं जबकि 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से कुल 72 लोग ठीक भी हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



