दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,071 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,42,899 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को कोविड-19 के 38 मरीजों की मौत के साथ ही दिल्ली में मृतक संख्या बढ़कर 4,945 हो गई। दिल्ली में वर्तमान में 32,064 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के मुताबिक,एक दिन पहले शुक्रवार को 61,000 से अधिक कोविड-19 नमूनों की जांच की गई।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस विस्फोट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में संक्रमितों की संख्या 53,08,014 तक पहुंच गई है और 85,619 लोगों की जानन जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 42,08,431 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।a


Download Android App
Download iOS App



