कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तिहाड़ जेल करीब तीन हजार कैदियों को रिहा करेगा। जेल अधिकारी ने सोमवार को कहा कि वे करीब तीन हजार कैदियों को रिहा करने की योजना बना रहे हैं ताकि जेल में भीड़-भाड़ कम की जा सके जिससे वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में करीब 1500 देषियों को पैरोल या फरलो पर रिहा करने का प्रयास करेंगे और इतने ही विचारधीन कैदियों को रिहा करेंगे ताकि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भीड़-भाड़ कम की जा सके।
महानिदेक गोयल ने बताया कि इसमें खतरनाक अपराधी शामिल नहीं होंगे। आदेश के मुताबिक ऐसे कैदी जिन्हें सात वर्ष तक की कैद के लिए दोषी ठहराया गया है या आरोपित किया गया है उन्हें पैरोल दी जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



