राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है लेकिन राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक दर्ज की गई है। रविवार को यहां सक्रिय मामले 1,985 और घटकर 24,693 रह गये।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में इस अवधि में 2,706 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,92,250 हो गयी है जबकि 4,622 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों में कमी आयी है और कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 5,57,914 हो गयी। कोरोना रिकवरी दर 94.20 फीसदी पहुंच गयी है। इस दौरान 69 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ 9,643 पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.63 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर आ गया है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 73,536 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 67.40 लाख के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक दस लाख पर जांच का औसत 3,54,774 है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है और यह संख्या अब 6173 पहुंच गयी है जो शनिवार को 6045 थी।


Download Android App
Download iOS App



