नई दिल्ली : नॉर्थ एमसीडी कमिश्नर वर्षा जोशी को एक महिला पार्षद के गुस्से का का शिकार होना पड़ा। दरअसल, सोमवार को वार्ड नंबर-13, मल्कागंज से कांग्रेस पार्टी की निगम पार्षद गुड्डी देवी ने कमिश्नर ऑफिस के बाहर कूड़ा फैला दिया। निगम पार्षद गुड्डी देवी अपने वार्ड में कम सफाई कर्मचारी देने से नाराज चल रही थीं। उनका कहना था कि सफाई के मामले में उनके वार्ड नंबर-13 का हाल सबसे बुरा है। वार्ड की सफाई ऐसी है कि वहां से गुजरना तक दूभर हो जाता है।
सफाई कर्मचारियों के अभाव में कई-कई दिनों तक सफाई ही नहीं हो पाती है। यहां पर 206 सफाई कर्मचारी थे लेकिन अब केवल 86 हैं। एक ओर तो जनसंख्या बढ़ रही है तो सफाई कर्मचारी भी बढ़ाए जाने चाहिए थे। लेकिन यहां पर उल्टा हो रहा है। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की बजाय घटा दिया गया। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की काफी कमी है जिसके चलते मेरे वार्ड में सफाई नहीं हो पा रही है।
कमिश्नर ऑफिस के बार कूड़ा फैलाने के लिए मुझे चाहे जेल भेज दो लेकिन मुझे अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मचारी चाहिए। मेयर अवतार सिंह का कहना है कि कांग्रेस पार्षद ने जो कुछ किया है, उसे किसी तरह भी जायज नहीं ठहराया जा सकता।


Download Android App
Download iOS App



