दिल्ली में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की जांच जारी

Summary :

Counterfeit Toothpaste Ring Busted in Delhi : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे एक बड़े नकली उत्पाद रैकेट का खुलासा किया है. बता दें, मामला खंजावला इलाके का है. पुलिस ने छापा मारकर ऐसी उस फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां कथित तौर पर सेंसोडायन ब्रांड के नाम पर नकली टूथपेस्ट तैयार किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली टूथपेस्ट, खाली ट्यूब, पैकिंग सामग्री और मशीनें बरामद की हैं. एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य पर जांच इस मामले में फैक्ट्री संचालक हरिओम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य…

Counterfeit Toothpaste Ring Busted in Delhi : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में चल रहे एक बड़े नकली उत्पाद रैकेट का खुलासा किया है. बता दें, मामला खंजावला इलाके का है. पुलिस ने छापा मारकर ऐसी उस फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है, जहां कथित तौर पर सेंसोडायन ब्रांड के नाम पर नकली टूथपेस्ट तैयार किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली टूथपेस्ट, खाली ट्यूब, पैकिंग सामग्री और मशीनें बरामद की हैं.

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य पर जांच

इस मामले में फैक्ट्री संचालक हरिओम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार 2 अप्रैल को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि खंजावला के महावीर विहार क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में नकली टूथपेस्ट बनाया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत छापा मारा. छापेमारी के दौरान पूरे अवैध कारोबार का खुलासा हुआ और मौके से बड़ी मात्रा में नकली उत्पाद बरामद किए गए.

जानकारी के अनुसार पुलिस जब गोदाम के अंदर पहुंची तो वहां 6 मजदूर मशीनों की मदद से खाली ट्यूबों में ख़राब क्वालिटी वाला पेस्ट भरते हुए मिले. इसके बाद इन ट्यूबों को सील कर दिया जाता था और असली सेंसोडायन की तरह पैकिंग कर बाजार में बेचने की तैयारी की जाती थी. पहली नजर में यह उत्पाद असली ब्रांड जैसा दिखाई दे रहा था. इसके लिए पैकिंग और लेबलिंग भी उसी तरह तैयार की जा रही थी.

Counterfeit Toothpaste Ring Busted in Delhi: आरोपी ने कबूला अपराध

Counterfeit Toothpaste Ring Busted in Delhi
Counterfeit Toothpaste Ring Busted in Delhi (Source: Social Media)

जांच में सामने आया कि जिस गोदाम में यह काम चल रहा था, वह हरिओम मिश्रा का है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह किराए के इस गोदाम में नकली पेस्ट तैयार कर उसे सेंसोडायन ब्रांड के नाम पर बाजार में बेचता था.

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे और यह नकली उत्पाद किन-किन जगहों पर सप्लाई किए जा रहे थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के नकली उत्पाद न केवल ब्रांड की साख को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन सकते हैं.

Fake Toothpaste Gang in Delhi: पुलिस की जांच जारी

Fake Toothpaste Gang in Delhi
Fake Toothpaste Gang in Delhi (Source: Social Media)

पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है. साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे टूथपेस्ट या अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदते समय सावधानी बरतें. हमेशा भरोसेमंद दुकानों और अधिकृत स्रोतों से ही उत्पाद खरीदें, ताकि नकली सामान से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें – Delhi मेट्रो का बदला टाइमटेबल, 5 अप्रैल को सुबह 3 बजे से मिलेगी सुविधा; Marathon के चलते बड़ा ऐलान

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।