क्या BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? AAP नेता आतिशी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘PM मोदी के खिलाफ बोलने से डरते हैं’

Summary :

Atishi on Raghav Chadha: गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से सांसद राघव चड्ढा को हटा दिया गया। इसके कुछ घंटे बाद ही राघव चड्ढा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘खामोश किया गया है, लेकिन वे हारे नहीं हैं।’ अब इसके बाद से आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने उनपर हल्ला बोल दिया है। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना ने सवालों की बारिश कर दी। Atishi on Raghav Chadha: “BJP और PM मोदी के खिलाफ…

Atishi on Raghav Chadha: गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से सांसद राघव चड्ढा को हटा दिया गया। इसके कुछ घंटे बाद ही राघव चड्ढा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘खामोश किया गया है, लेकिन वे हारे नहीं हैं।’ अब इसके बाद से आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने उनपर हल्ला बोल दिया है। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना ने सवालों की बारिश कर दी।

Atishi on Raghav Chadha: “BJP और PM मोदी के खिलाफ बोलने से डरते हैं”

राघव चड्ढा को लेकर नेता आतिशी ने कहा, “आज हमारा देश एक संकट के दौर से गुज़र रहा है। लोकतंत्र और संविधान पर हमले हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल चुनावों में वोटों की चोरी की जा रही है। पूरा विपक्ष इसके खिलाफ आवाज़ उठा रहा है। TMC महाभियोग प्रस्ताव लाती है, लेकिन राघव चड्ढा उस पर दस्तखत करने से मना कर देते हैं… वह सदन से वॉकआउट करने से भी मना कर देते हैं। LPG संकट हर आम आदमी की ज़िंदगी पर असर डाल रहा है।

जब पार्टी राघव चड्ढा से इस मुद्दे पर बोलने को कहती है, तो वह बोलने से मना कर देते हैं। वह BJP और PM मोदी के खिलाफ बोलने से डरते हैं। विपक्ष के कई नेता डरकर BJP में शामिल हो गए। राघव चड्ढा अगले हो सकते हैं।”

आतिशी ने गैस-सिलेंडर मामले पर घेरा

आतिशी ने राघव चड्ढा को गैस-सिलेंडर मामले में भी घेरा। उन्होंने कहा, “क्या आप सोच सकते हैं कि लोग काम पर जाएं या लाइन में खड़े होकर गैस सिलेंडर लें ताकि अगले दिन अपने बच्चों के लिए खाना बना सकें? जब आम आदमी पार्टी ने पंजाब और दिल्ली में एलपी सिलेंडर का मुद्दा उठाया, जब सांसदों ने इस मुद्दे को उठाया, और जब आपको इस पर बोलने के लिए कहा गया, तब आप चुप रहे। आज इस देश में हर व्यक्ति को यह तय करना होगा कि वह मोदी के साथ है या संविधान और लोकतंत्र के साथ।”

Atishi on Raghav Chadha: राघव चड्ढा के लंदन जाने पर उठाए सवाल

Atishi on Raghav Chadha
Atishi on Raghav Chadha (Source:Social Media)

आतिशी ने राघव चड्ढा के लंदन जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था और हम सड़कों पर लड़ रहे थे, पुलिस हमें पीट रही थी, घसीट रही थी। तब आप लंदन में थे, आपने कहा था कि आप अपनी आंखों के ऑपरेशन के लिए गए हैं। मीडिया ने तब हमसे कई सवाल पूछे। हमने बार-बार कहा कि नहीं, राघव चड्ढा डरे हुए नहीं हैं। लेकिन आज मैं भी सोच रही हूं जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, तब क्या आप बीजेपी से डरे हुए थे? क्या आप डर कि वजह से लंदन चले गए थे?”

उन्होंने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि हो सकता है आप जेल जाने से डरते हों। लेकिन हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं। हम न बीजेपी से डरते हैं, न मोदी से, न उनकी एजेंसियों से और न ही जेल जाने से। इसीलिए हम इस देश के आम आदमी की आवाज उठाते आए हैं और उठाते रहेंगे।

Atishi on Raghav Chadha: मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना- राघव चड्ढा

Atishi on Raghav Chadha (1)
Atishi on Raghav Chadha (Source:Social Media)

राघव चड्ढा ने शुक्रवार सुबह एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि “मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक़्त आने पर सैलाब बनता है।” उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि ‘मुझे जब-जब संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद ऐसे विषय उठाता हूं जिन्हें आमतौर पर संसद में नहीं उठाया जाता है। लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना, जनता के मुद्दों पर बात करना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया? कोई गलती कर दी? मैं ये सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सेक्रेटेरिएट को यह कहा कि राघव चड्ढा के संसद में बोलने पर रोक लगा दी जाए।’

यह भी पढ़ें: 4983 करोड़ राजस्व, शून्य दुर्घटना से रचा इतिहास, रायपुर रेल मंडल ने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धियां

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।