दिल्ली की एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को एक दिन की हिरासत में देने की मांग वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर बुधवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ जल्द ही आदेश सुनाएंगे।
जांच एजेंसी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम से पूछताछ के लिए उन्हें एक दिन के लिए हिरासत में देने का अनुरोध किया है। ईडी की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चिदंबरम की हिरासत मांगते हुए अदालत से कहा कि वे उनके पास बचे एक दिन का प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहेंगे।
मुफ्त-यात्रा का तोहफा देने के बाद DTC बस में CM केजरीवाल ने महिलाओं के साथ किया सफर
चिदंबरम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि एजेंसी ने 14 दिनों तक उनसे पूछताछ नहीं की। अदालत ने 24 अक्टूबर को चिदंबरम को आज तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा था।


Download Android App
Download iOS App



