डीडीएमए ने परीक्षार्थियों को दी राहत – इस वीकेंड पर परीक्षा देने वालों के लिए कर्फ्यू ई-पास जरूरी नहीं

Summary :

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को अपने एक आदेश में कहा कि इस सप्ताहांत परीक्षा देने वालों को कर्फ्यू ई-पास की जरूरत नहीं होगी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को अपने एक आदेश में कहा कि इस सप्ताहांत परीक्षा देने वालों को कर्फ्यू ई-पास की जरूरत नहीं होगी। 
शहर में कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लक्ष्य से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कुछ पाबंदियों की घोषणा की जिसमें सप्ताहांत पर कर्फ्यू और 30 अप्रैल तक सभी मॉल, जिम और सभागार बंद करने की बात कही गयी है। 
डीडीएमए ने निर्देश दिया कि ‘‘वैध पहचान पत्र दिखाने वाले किसी भी व्यक्ति/छात्र को परीक्षा में शामिल होने के लिए कर्फ्यू के दौरान आने-जाने की अनुमति होगी।’’ आदेश के अनुसार, ‘‘परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को भी वैध पहचान पत्र दिखाने पर आवाजाही की अनुमति होगी।’’ 
बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार, सप्ताहांत पर कर्फ्यू शुक्रवार 16 अप्रैल रात 10 बजे से सोमवार, 19 अप्रैल सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। 

Ujjwal Jain