दिल्ली के उत्तम नगर स्थित एक घर में आग लगने से एक लड़की सहित चार लोग झुलस गए। दिल्ली दमकल विभाग (डीएफएस) को सोमवार देर रात 12 बजे आग लगने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर लीक होने से विस्फोट हुआ होगा और इससे आग लगी होगी।
डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि घायलों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरती (14) 10 प्रतिशत, राजेन्द्र (40) 40 प्रतिशत, पप्पू (42) 25 प्रतिशत और बाबू लाल (40) 25 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।
बिहार : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में 20 जनवरी तक टला फैसला
दिल्ली में लगतार आग की घटनायें सामने आ रही है। बीते साल दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में 26 दिसंबर को एक इमारत में भीषण आग लग गई थी। हालांकि आग की इस घटना में किसी की भी जान नहीं गयी थी, लेकिन ग की लपटें तेजी से फैलते हुए बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर तक पहुंच गई थी।


Download Android App
Download iOS App



