वित्तीय सेवा कंपनी एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होने को कहा गया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन राशेश शाह ने हाल में कहा था कि कंपनी का कैपस्टोन फॉरेक्स से कोई संबंध नहीं हैं। प्रवर्तन निदेशालय विदेशी विनिमय नियमनों के उल्लंघन के मामले में कैपस्टोन की जांच कर रहा है।
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे प्रवर्तन निदेशालय से पत्र मिला है और 15 जनवरी को पेश होने को कहा गया है। कंपनी ईडी के समक्ष पेश होगी। इससे पहले शेयर बाजारों को भेजी सूचना में शाह ने कहा था कि कंपनी के खिलाफ विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के उल्लंघन का आरोप गलत है। कंपनी जांच में पूरा सहयोग करेगी।


Download Android App
Download iOS App



