दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने रविवार को कहा कि राजेंद्र नगर की बिहारी कॉलोनी में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को 90 दिनों के भीतर बदल दिया जाएगा।
बिहारी कॉलोनी के निवासियों के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा, कई दशकों से क्षेत्र में सीवर लाइन के कारण बिहारी कॉलोनी के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछली सरकारों और विधायकों द्वारा लगातार इस समस्या को नजरअंदाज किया गया।उन्होंने कहा, मैं बिहारी कॉलोनी के निवासियों को आश्वासन देता हूं कि सीवर लाइन की उनकी सभी समस्याओं का समाधान 90 दिनों में कर दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



