देश की राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने के लिए अग्नि शमन विभाग की 22 गाड़ियां जुटी हुई हैं. इस इमारत में करीब 15 ऑफिस बने हुए हैं।
हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक जिस वक्त आग लगी उस वक्त ज्यादातर स्टाफ बिल्डिंग से बाहर थे।
Budget 2019: महंगा होगा सोना, आयात शुल्क बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें दोपहर 1.30 बजे मिली थी। इसके आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग ने 22 दमकल गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के लिए 60 कर्मचारी जुटे हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



