मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने NDA सरकार के बजट को बताया दिशाहीन

Summary :

गहलोत के अनुसार इस बजट में गांव, गरीब और किसान का जिक्र केवल नारे के रूप में किया गया है जबकि कृषि संकट से निपटने की कोई योजना इसमें नहीं है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट को दिशाहीन बताते हुए शुक्रवार को कहा कि इसका उद्देश्य स्पष्ट नहीं है और यह निराशाजनक है। लोकसभा में आम बजट पेश किए जाने के बाद गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट दिशाहीन है।
इसका उद्देश्य स्पष्ट नहीं है और यह निराशाजनक है। इसमें अर्थव्यवस्था में तेजी लाने, रोजगार सृजित करने या निवेश बढ़ाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। गहलोत के अनुसार इस बजट में गांव, गरीब और किसान का जिक्र केवल नारे के रूप में किया गया है जबकि कृषि संकट से निपटने की कोई योजना इसमें नहीं है। 

गृह मंत्रालय के लिए 1 लाख 19 हजार 25 करोड़ रूपये का आवंटन

उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग या वेतनभोगी वर्ग को कोई राहत नहीं दी गयी है जबकि ईंधन की कीमतें बढ़ाने से आम लोगों पर और बोझ पड़ेगा। 

Desk Team