Dayalpur Delhi minor murder case: राजधानी दिल्ली में बुधवार को ठीक राम नवमी से एक दिन पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दयालपुर इलाके में तीन नाबालिग लड़कों ने मिलकर एक 16 वर्षीय लड़के पर चाकू से कई बार हमला किया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली; पीड़ित नेहरू विहार की लेन नंबर 13 में बेहोश और घायल अवस्था में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की
#WATCH | Delhi: A 16-year-old boy was stabbed to death by 3 minor boys in Dayalpur area last night.
Police say that a case under Sections 103(1)/3(5) BNS was registered at PS Dayalpur. Three CCLs aged between 13 and 17 years were apprehended. The weapon of offence, a knife, was… pic.twitter.com/sLydoItLDf
— ANI (@ANI) March 26, 2026
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से देखते हुए कई धारों में केस दर्ज किया और आगे की जांच शुरू की। घटना को देखते हुए 13 से 17 साल की उम्र के 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है।
हत्या करने के पीछे की वजह क्या थी?
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक लड़का अक्सर आरोपियों में से एक को अक्सर किसी बात को लेकर परेशान करता था। इससे गुस्सा होकर, उन तीनों ने प्लान बनाया और मिलकर इस आपराधिक घटना को अंजाम दिया।
इलाके में डर का माहौल
इस घटना के बाद, इलाके में डर और सनसनी का माहौल बना हुआ है। पुलिस और एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है, और अब पूरे मामले की गहन जाँच चल रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सच पूरी तरह से सामने आ सके।
ALSO READ: ‘सिलेंडर गायब, जनता बेहाल…’, BJP सरकार पर निशाना साधते हुए AAP विधायकों का जोरदार प्रदर्शन























