ऑनलाइन डीडीए आवास याोजना 2021 के तहत फ्लैटों के आवंटन के लिए ड्रा बुधवार को निकलेगा। डीडीए ने यह जानकारी दी। ये फ्लैट द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, वसंत कुंज और रोहिणी जैसे स्थानों पर विभिन्न श्रेणियों के लिए बनाए गए हैं। डीडीए ने एक बयान में कहा, दिल्ली विकास प्राधिकरण 10 मार्च को सुबह 11 बजे से डीडीए आवास योजना 2021 के तहत फ्लैटों के आवंटन के लिए ड्रॉ आयोजित करने जा रहा है। ड्रॉ रैंडम नंबर-जनरेशन सिस्टम पर आधारित होगा और न्यायाधीशों और डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह आयोजित किया जाएगा।
जैसा कि यह योजना ऑनलाइन है, आम जनता लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर ड्रॉ का सीधा प्रसारण देख सकती है। दो जनवरी को लॉन्च की गई योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी तक 33,000 से अधिक आवेदन जमा किए गए थे। इस योजना के तहत 1,354 फ्लैट आवंटित किए जाने हैं।


Download Android App
Download iOS App



