नई दिल्ली : अनधिकृत कॉलोनियां किस तरह से नियमित होंगी, यह बताने के लिए विकासपुरी की सैनिक एन्क्लेव कॉलोनी में राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता केजरीवाल के बहकावे और झूठ में न आए।
प्रधानमंत्री ने खुद अनधिकृत कॉलोनी की आरडब्ल्यूए के लोगों के सामने ‘पीएम उदय’ योजना का ऐलान किया है जिससे 1797 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को उनके मकानों का मालिकाना हक दे दिया जाएगा। इसके लिए मामूली शुल्क लिया जाएगा। उन्हें मकानों, फ्लैटों पर ऋण भी मिल सकेगा, उनके सिर से सीलिंग व अवैध होने की तलवार भी हट जाएगी और उनकी कॉलोनियों में विकास के काम भी तेजी से शुरू हो जाएंगे।
भाजपा अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान भी करवा रही है जिसके माध्यम से लोग प्रधानमंत्री मोदी अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। केजरीवाल इस योजना पर क्यों शंका जता रहे हैं, लोगों को क्यों भ्रमित कर रहे हैं और क्यों झूठ बोल रहे हैं कि ये कॉलोनियां नियमित नहीं होंगी।
उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता कि प्रधानमंत्री जिस घोषणा को स्वयं करें जिससे लोगों को फायदा हो रहा है उसके खिलाफ बोलें। संसद के इसी सत्र में बिल लाया जाएगा जिससे इन कॉलोनियों की रजिस्ट्री का काम शुरू हो सके।


Download Android App
Download iOS App



