कांग्रेसी नेता का ऐलान, राम कदम की गंदी जुबान काटने वाले को दूंगा 5 लाख इनाम

Summary :

NULL

महाराष्ट्र के एक पूर्व मंत्री ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर ऐलान किया कि वह बीजेपी विधायक राम कदम की जीभ काटकर लाने वाले को इनाम देंगे। दरअसल   बीजेपी के  विधायक राम कदम के ‌खिलाफ उनके  बयान  ‘लड़की पसंद है तो मुझे बताओ, मैं अगवा कर लूंगा’,  का अब चौतरफा विरोध हो रहा है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता सुबोध सावजी ने कदम के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में बीजेपी विधायक भी भड़काऊ बयान ही देते नजर आए हैं। उन्होंने राम कदम की कही बात की निंदा करते हुए उनकी जीभ काटने वाले को पांच लाख रुपए इनाम देने की घोषणा भी की है।

वहीं अपनी पार्टी की तरफ से भी कदम को ऐसे ही विरोधों का सामना करना पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें मौखिक रूप से यह आदेश दिया है कि वह अब किसी भी टीवी चैनल पर पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे, लेकिन इसके बावजूद एनडीए समर्थक पार्टियां कदम के खिलाफ आधिकारिक कार्रवाई करने की मांग कर रही हैं। ऐसे में संभावना ये भी जताई जा रही है कि बीजेपी उन्हें पार्टी से बेदखल कर दे।

बीते बुधवार को महाराष्ट्र से बीजेपी विधायक राम कदम का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में वह एक आयोजन का संबोधन कर रहे हैं। इसमें उन्होंने लड़कों से कहा है कि वह उनके लिए लड़कियों को भगाने में मदद करेंगे। यहां तक की विधायक ने वहां मौजूद लड़कों से अपना नंबर भी साझा किया।

Desk Team