3 Month Pregnant Woman Suicide : दिल्ली के द्वारका इलाके में 21 अगस्त की सुबह एक महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें, वर्षीय मृतका रक्षा मंत्रालय में सहायक अनुभाग अधिकारी काम करती थी। मामला तब सामने आया जब सुबह लड़की का शव उसके घर पर संदिग्ध हालत में मिला। महिला की पहचान नाज़िया खानमके रूप में हुई है।
परिजनों का ससुरालियों पर आरोप
इस पूरी घटना के बाद मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के महज चार महीने के भीतर ही नाज़िया को उसके पति अजम अली खान और ससुराल वालों द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
नाज़िया तीन महीने की गर्भवती भी थी। पुलिस को इस घटना की सूचना 21 अगस्त की तड़के करीब 4 बजे मिली थी। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
क्या लगाया आरोप?
परिजनों के अनुसार, नाज़िया का विवाह 11 अप्रैल 2026 को हुआ था। उनके पिता तोवाब खान ने पुलिस और एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में बताया कि उनकी बेटी अक्सर फोन पर अपने साथ हो रही गाली-गलौज, मारपीट और धमकियों के बारे में बताती थी।
कई बार समझाने-बुझाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं आया था। परिजनों का कहना है कि यह केवल आत्महत्या का मामला नहीं लग रहा, बल्कि साजिश के तहत नाज़िया की हत्या करके शव को फंदे से लटकाया गया है ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची द्वारका पुलिस को पति ने बयान दिया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। बाद में जब उसने देखा तो नाज़िया खिड़की से लटकी हुई मिलीं।
पुलिस ने तुरंत क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और वीडियोग्राफी करवाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
वहीं इस मामले में पुलिस ने BNS की धारा 85 और 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जुटाए गए सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
यह भी पढ़ें – दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर भीड़ का जानलेवा हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला, लाठी-डंडों से पीटा



Download Android App
Download iOS App



