राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में शनिवार को गश्त कर रहे पुलिसकर्मी पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बिना कागजात की एक मोटरसाइकिल को थाने ले जाने से नाराज बाइक मालिक और उसके परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसवालों पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, बल्कि उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर भी झोंक दिया। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, जिसमें अब तक एक 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ा गया है जबकि बाकी आरोपी मौके से फरार हैं।
क्या था पूरा मामला?
भलस्वा डेयरी थाने के बीट स्टाफ, हेड कांस्टेबल दिनेश और हेड कांस्टेबल राजेश मुकुंदपुर के जनता विहार इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बिना कागजात की एक मोटरसाइकिल मिली, जिसे वे नियम के तहत जब्त कर थाने ले आए। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब पुलिसकर्मी दोबारा बीट पर लौटे, तो बाइक मालिक और उसके परिवार के लोगों ने भड़ककर उन पर अचानक हमला कर दिया; हमलावरों ने पहले पुलिसवालों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका और फिर ईंट-पत्थरों व लाठी-डंडों से अंधाधुंध जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे हेड कांस्टेबल टीनू को भी नहीं छोड़ा।
भलस्वा डेयरी इलाके में दिल्ली पुलिस पर हमला पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप। बाइक सीज करने के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया मामले में सुनील उर्फ पंकज को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। pic.twitter.com/JmJfRFPVHX
— Anjali Kumari (@AnjaliKumari009) August 23, 2026
17 साल के नाबालिग को धर दबोचा
इस हमल में तीनों पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं, जबकि हेड कांस्टेबल दिनेश के सिर में चोट लगी है। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फ़िलहाल सभी का इलाज कर दिया गया है और उनकी हालत स्थिर बनी है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 17 साल एक नाबालिग आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया है, वहीं अन्य आरोपी फरार हैं।
मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 132, 121(1), 110, 61 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। इस मामले का मुख्य आरोपी सुनील उर्फ़ पंकज इलाके का कुख्यात अपराधी है। सुनील के खिलाफ पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को पकड़ने की तलाश में जुटी हुई है और जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
Also Read: दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर लगेगा बैन! सिर्फ EV को मिलेगी मंजूरी, जानें क्या है वजह?



Download Android App
Download iOS App




