दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल जब्त की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी।
डीसीपी स्पेशल सेल पीएस कुशवाह ने कहा, सागर गौतम और श्याम सिंह दोनों उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं और पिछले तीन सालों से मध्य प्रदेश से इनकी सोर्सिग के बाद दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में अवैध हथियारों की बिक्री करते हैं। मंगलवार को आनंद विहार आईएसबीटी से गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से पिस्तौल और कारतूस लाते थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा, सागर 7,000 रुपये में एक पिस्तौल खरीद कर उसे एनसीआर में 25,000 रुपये से 30,000 रुपये की कीमत में बेचता था। गिरोह के अन्य लिंक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



