Delhi: AAP पार्टी के साथ खड़ी हुई 9 विपक्षी पार्टी, सिसोदिया की रिहाई के लिए लिखी PM मोदी को चिट्ठी

Summary :

दिल्ली में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल मच गई है। बता दें इसी बीच अब सभी विपक्षी दल भी इकट्ठा हो गए है। जानकारी के अनुसार आठ विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

दिल्ली में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल मच गई है। बता दें इसी बीच अब सभी विपक्षी दल भी इकट्ठा हो गए है। जानकारी के अनुसार आठ विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सूत्रों के मुताबिक इस पत्र में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। 
इतना ही नहीं पत्र में आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी ताजा उदाहरण है। 
AAP पार्टी के साथ खड़ी हुई 9 विपक्षी पार्टी
कहा जा रहा है कि चिट्ठी लिखने वाले नेताओं में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। आगे बता दें पत्र पर जिन आठ नेताओं के नाम हैं- के चंद्रशेखर राव, ममता बनर्जी साथ ही साथ अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव के नाम हैं। प्रधानमंत्री जी, हमें उम्मीद है कि आप इस बात से सहमत होंगे कि भारत अभी भी एक लोकतांत्रिक देश है। विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का लगातार दुरूपयोग बता रहा है कि देश में निरंकुश व्यवस्था स्थापित हो रही है। 
26 फरवरी 2023 को दिल्ली के डिप्टी सीएम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। यह एक राजनीतिक साजिश लगती है। उनकी गिरफ्तारी से देशभर में लोग गुस्से में हैं। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के स्कूलों में सुधार लाने के लिए अपनी पहचान बनाई है। दुनिया में उनकी गिरफ्तारी का गलत मतलब निकाला जा रहा है। हालांकि अभी तक पीएम मोदी या बीजेपी की तरफ चिट्ठी का जवाब नहीं दिया गया है, परन्तु देखना ये होगा कि क्या पीएम मोदी को चिट्ठी लिखना सिसोदिया की गिरफ्तारी पर असर डालता है नहीं ! 

Desk Team