महाराष्ट्र के विधायक ने दी अजीबो-गरीब सलाह, कहा- आवारा कुत्तों को असम भेज देना चाहिए

Summary :

देश में आवारा कुत्तों के हमले के मामले बढ़ते ही जा रहे है। इसी बीच महाराष्ट्र के एक विधायक ने बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या को काबू में करने के लिए अजीबो-गरीब सलाह दी है।

देश में आवारा कुत्तों के हमले के मामले बढ़ते ही जा रहे है। इसी बीच महाराष्ट्र के एक विधायक ने बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या को काबू में करने के लिए अजीबो-गरीब सलाह दी है। प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और विधायक बच्चू कडू ने कहा कि कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए आवारा कुत्तों को असम भेज देना चाहिए।
आवारा कुत्तों का कहर...' घर से बिस्किट लेने निकली थी मासूम एंजल, कुत्तों ने  नोच-नोच कर मार डाला - Three year old girl angel die in stray dogs attack in  muzaffarpur Bihar
कडू के मुताबिक, असम में स्थानीय लोग कुत्तों को खाते हैं। कडू राज्य विधानसभा में आवारा कुत्तों के कारण होने वाली समस्याओं के संबंध में विधायक प्रताप सरनाइक और अतुल भातखलकर द्वारा उठाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे।
सहारनपुर में कुत्‍तों का आतंक, सिस्टम की बेपरवाही की कीमत चुका रहे मासूम,  कब पसीजेगा सरकारी तंत्र - Dogs are scratching children due to the  carelessness of the system in ...
दरअसल, इसी तरह की एक टिप्पणी में झारखंड के भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने हाल ही में आवारा कुत्तों के लोगों पर हमला करने का मुद्दा उठाया था और कहा कि अगर राज्य सरकार समस्या का समाधान नहीं ढूंढ पाती है, तो नगालैंड के लोगों को बुलाओ और समस्या दूर हो जाएगी। बोकारो से बीजेपी विधायक ने बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में दावा किया कि अकेले रांची के डॉग बाइट सेंटर में रोजाना करीब 300 लोग पहुंचते हैं।

Desk Team