दिल्ली के ओखला फेज-2 के हरकेश नगर में शुक्रवार तड़के करीब 3.45 बजे कपड़े के गोदाम में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार तड़के एक गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि तड़के 3:51 मिनट पर ओखला फेज-2 की संजय कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 18 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि भवन के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर रूई, धागे और कपड़ों की कतरन रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने की कोशिश जारी है और आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।


Download Android App
Download iOS App



