दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक राज कुमार आनंद गुरुवार को अपने भाई के साथ कोरोना पाजिटिव पाए गए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विधायक को बीमारी का कोई लक्षण नहीं है और उन्हें घर पर ही क्वोरंटीन में रखा गया है।
पार्टी के एक नेता ने कहा, विधायक को गुरुवार को पॉजिटिव पाया गया। वह और उनके भाई घर पर ही क्वोरंटीन में हैं। इसके पहले आप के करोल बाग से विधायक विशेष रवि पहली मई को अपने भाई के साथ कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। रवि को भी कोई लक्षण नहीं था, और उन्हें भी घर पर क्वोरंटीन रहने की सलाह दी गई थी।
रवि की रिपोर्ट 24 मई को नेगेटिव आ गई थी। बता दें देश में कोरोना वायरस के मामले में राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर पर आ गई है। दिल्ली में कोरोना के 23 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। राजधानी में साढ़े 13 हजार अभी भी एक्टिव केस है। वहीं ठीक होने वालों की आंकड़ा 9500 के पार है। राजधानी में कोरोना से अभी तक 606 लोगों की मौत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



