आज आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जेल में बंद नेता सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में सामूहिक उपवास करने के लिए 7 अप्रैल को जंतर-मंतर पर जुटेंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान आज पंजाब में केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उपवास और अनशन पर बैठेंगे।
- अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP ने खोला मोर्चा
- जंतर-मंतर सामूहिक उपवास आज
- केजरीवाल को एक साजिश के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया
देश और दुनिया में सीएम केजरीवाल के समर्थक उपवास रखेंगे
आपको बता दें आम आदमी पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक साजिश के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी के इस रुख के बाद पूरा देश आज उपवास रखेगा और तानाशाह को देगा कड़ा संदेश देगा। आज देश और दुनिया में सीएम केजरीवाल के समर्थक उपवास रखेंगे। उपवास सुबह 11 बजे से शाम पांच बचे तलेगा। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय के मुताबिक दिल्ली के जंतर मंतर और पंजाब में शहीद भगत सिंह के गांव खटखड़कलां में आम आदमी पार्टी के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षदव अन्रू सामूहिक उपवास करेंगे।
उपवास में शामिल होंगे कई बड़े नेता
आम आदमी पार्टी दिल्ली के संयोजक गोपाल राय के मुताबिक भगत सिंह के गांव खटखड़कलां में आप के विधायक, मंत्री, सांसद, पार्षद और पदाधिकारी जुटेंगे और जनता के साथ सामूहिक उपवास करेंगे। यूपी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु सहित देश के 25 राज्यों की राजधानी, जिला व ब्लॉक हेडक्वार्टरों, गांव व कस्बों में लोग सामूहिक उपवास रखकर केजरीवाल को आशीर्वाद देंगे।


Download Android App
Download iOS App





