घने कोहरे का कहर! दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 उड़ानें रद्द, 7 दिन में 4000 फ्लाइट्स प्रभावित

Summary :

Delhi Airport Flights Cancelled: दिल्ली एनसीआर के साथ ही पूरे उत्‍तर, पूर्वी और मध्‍य भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जिससे सामान्‍य जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो रहा है। दिल्ली और उत्तर भारत में घने कोहरे ने लगातार सातवें दिन भी यातायात को प्रभावित किया है। रविवार को भी कोहरे और धुंध के कारण ट्रेनों और उड़ानों में बाधा आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि इसके बाद कोहरे की तीव्रता थोड़ी कम होने की संभावना है। दिल्ली के इंदिरा…

Delhi Airport Flights Cancelled: दिल्ली एनसीआर के साथ ही पूरे उत्‍तर, पूर्वी और मध्‍य भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जिससे सामान्‍य जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो रहा है। दिल्ली और उत्तर भारत में घने कोहरे ने लगातार सातवें दिन भी यातायात को प्रभावित किया है। रविवार को भी कोहरे और धुंध के कारण ट्रेनों और उड़ानों में बाधा आई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि इसके बाद कोहरे की तीव्रता थोड़ी कम होने की संभावना है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ा है।

Delhi Air Pollution: 100 उड़ानें रद्द, 500 से ज्यादा उड़ानों में देरी

Delhi Airport Flights Cancelled
Delhi Airport Flights Cancelled (Image- Social Media)

कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 500 से ज्यादा उड़ानें देरी से चली। बीते हफ्ते में कुल 4000 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। कोहरे के बावजूद हवा की गुणवत्ता में थोड़ी सी सुधर दर्ज की गई है। लेकिन अभी AQI बहुत ख़राब श्रेणी में बना हुआ है। रविवार, 21 दिसंबर को दिल्ली के कई इलाकों में दृश्यता बहुत कम थी।

उत्तरी रेलवे में 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चलीं

Delhi Airport Flights Cancelled
Delhi Air Pollution (Image- Social Media)

कोहरे का एक कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी और बारिश हुई।मौसम विभाग का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार 23 दिसंबर तक थोड़ी कमजोर पड़ जाएगा। उधर, कोहरे के कारण उत्तरी रेलवे में 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चलीं, जिनमें देरी का समय 30 मिनट से लेकर 6 घंटे से भी ज्यादा रहा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ऐसे पाया काबू , जानकर चौंक जाएंगे आप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।