Delhi Airport Storm: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेज आंधी की वजह से तीन विमान आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम को अचानक आयी तेज आंधी और बारिश की वजह से एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर खड़े ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से भागते हुए विमानों से टकरा गए। इस मामले को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने गंभीरता से लिया है। DGCA इस पूरे मांमले की जांच करेगा और लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी तय करेगा।
Aircraft Collision: एक विमान को ज्यादा नुकसान

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार को शाम के करीब 4:40 बजे अचानक तेज हवाएं चली। इस दौरान वहां खड़े एक स्टेप लैडर और एक ट्रेस्टल अपनी जगह से हटकर विमान से टकरा गए। इस टक्कर में तीन विमानों को नुकसान पंहुचा है। घटना के बाद तत्काल विमानों को जांच और मरम्मत के लिए ग्राउंड कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि एक विमान को ज्यादा नुकसान हुआ है और उसकी मरम्मत में कुछ दिन लग सकते हैं , बाकि के दो विमान इस हफ्ते के अंदर ही सेवा के लिए वापस आ सकते हैं।
कल जब दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-तूफान आया, तो वहां खड़े equipments विमानों की तरफ भागने लगे।
एक छोटे ऑटो को देखिए -पहले तो लगा कि उसमें कोई बैठा होगा और वो उस रैम्प को रोकने के लिए भागा है, लेकिन वो भी बिना ड्राइवर के ही भागा जा रहा था। pic.twitter.com/DS4lQ2gJ1v
— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) June 8, 2026
Indira Gandhi International Airport: घटना पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद से यह सवाल उठ रहा है कि तूफान से पहले कोई चेतावनी क्यों जारी नहीं की गई। आमतौर पर, ऐसे खराब मौसम का पूर्वानुमान पहले ही दे दिया जाता है, ताकि समय रहते अलर्ट होकर एयरपोर्ट पर मौजूद सीढ़ियों, ट्रेस्टल और अन्य ग्राउंड हैंडलिंग उपकरणों को सुरक्षित किया जा सके और उन्हें विमानों से टकराने से रोका जा सके। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर हवाई अड्डे की मौसम पूर्वानुमान प्रणाली और ग्राउंड उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App




