फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप; ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें, 4 देशों में सुनामी का अलर्ट जारी

Summary :

Philippines Earthquake : आज सोमवार सुबह फिलीपींस के लिए दुखद घटना लेकर आई, बता दें, फिलीपींस के कई शहरों में बेहद जोरदार भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है. रिक्टर स्केल पर 7.8 की तीव्रता वाले इस भूकंप भारी अफरा-तफरी मच गई, सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियो में बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह जमींदोज होती दिख रही हैं और लोग जान बचाने के लिए बदहवास होकर सड़कों पर भाग रहे हैं. इस भयानक भूकंप के बाद फिलीपींस समेत इंडोनेशिया, जापान और मलेशिया के कुछ तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है. Philippines Earthquake…

Philippines Earthquake : आज सोमवार सुबह फिलीपींस के लिए दुखद घटना लेकर आई, बता दें, फिलीपींस के कई शहरों में बेहद जोरदार भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है. रिक्टर स्केल पर 7.8 की तीव्रता वाले इस भूकंप भारी अफरा-तफरी मच गई, सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियो में बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह जमींदोज होती दिख रही हैं और लोग जान बचाने के लिए बदहवास होकर सड़कों पर भाग रहे हैं. इस भयानक भूकंप के बाद फिलीपींस समेत इंडोनेशिया, जापान और मलेशिया के कुछ तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Philippines Earthquake Building Collapse : सेंकड में ढही इमारत

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि चंद सेकंड में ही कई इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फिलीपींस के जनरल सैंटोस सिटी का खौफनाक मंजर साफ देखा जा सकता है. वहां मशहूर फास्ट फूड चेन ‘जॉलीबी’ की एक बहुमंजिला इमारत तेज झटकों के कारण भरभराकर गिर गई.

बिल्डिंग गिरते ही चारों तरफ धूल का अंधकार छा गया और लोग चिल्लाते हुए सुरक्षित ठिकानों की तरफ भागते दिखाई दे रहे हैं. कई अन्य वीडियो में दुकानों, मकानों और व्यावसायिक इमारतों की छतें ढही हुई और दीवारों में चौड़ी दरारें साफ नजर आ रही हैं.

7.9 Magnitude Earthquake : समंदर में था 7.8 तीव्रता के भूकंप का केंद्र

Philippines Earthquake
Philippines Earthquake (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.8 दर्ज की गई है. इसका केंद्र फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र के पास समुद्र की गहराइयों में था. भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि पूरे दक्षिणी फिलीपींस के शहरों में दफ्तरों और घरों में मौजूद लोग फौरन बाहर खुले मैदानों की तरफ दौड़ पड़े.

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, आपदा के तुरंत बाद कई प्रभावित इलाकों की बिजली गुल हो गई है. राहत और बचाव एजेंसियों को फौरन हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है और स्थानीय प्रशासन हालात को संभालने में जुटा है.

Tsunami Warning in Philippines : बना है सुनामी का खतरा

भूकंप के तुरंत बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने आपातकालीन अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों का अनुमान है कि फिलीपींस के कुछ तटीय हिस्सों में समुद्र के भीतर एक से तीन मीटर तक ऊंची विनाशकारी लहरें उठ सकती हैं. इसके अलावा इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ समुद्री तटों पर भी सुनामी की लहरों का खतरा मंडरा रहा है.

प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत समंदर से दूर हटने और ऊंचाई वाले सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि मुख्य भूकंप के बाद भी तेज आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) आने का सिलसिला जारी रह सकता है.

राष्ट्रपति ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश

भूकंप के चलते फिलिपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने सभी सरकारी एजेंसियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही प्रभावित इलाकों के लोगों से प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार कई जगह पर लोग दहशत के कारण बेहोश हो गए. हालांकि फिलहाल बड़े पैमाने पर जनहानि की पुष्टि नहीं हुई.

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।